काॅकटेल पार्टी करना सैफ को पड़ा भारी, नोटिस हुआ जारी

सैफ अली खान और करीना कपूर को शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाना भारी पड़ गया। हरियाणा के चुनाव अधिकारी ने सैफ-शर्मिला को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार शुक्रवार रात को पटौदी पैलेस में बिना अनुमति के कॉकटेल पार्टी हुई थी जिसमें आतिशबाजी और डीजे का भी इंतजाम था। सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर ने पटौदी पैलेस में काॅकटेल पार्टी की अनुमति नहीं ली थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने फिल्म स्टार शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

saif ali khan

हरियाणा सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पर्यवेक्षक अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी सह पटौदी के एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी किया। एसडीएम ने कहा, 'हमें लोगों से शिकायत मिली कि पटौदी पैलेस के अंदर आतिशबाजी हो रही है और लाउडस्पीकर बज रहे हैं। आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के कारण यह कानूनी तौर पर गलत है.

शर्मिला और सैफ को 21 अक्टूबर तक अपनी सफाई देने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X