पार्टी में ओरी देखते ही लिपटी सैफ-शाहरुख की लाडलियां, शख्स बोले- ये ऑरी पक्का छोरी है

orhan awatramani

Suhana Khan Party With Orry: स्टार डॉटर्स के बीच सेंसेशन बन चुके ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर से बी टाउन की हसीनाओं और स्टार्स की बेटियों के साथ पार्टी करते दिखाई दिए हैं। इस लेटेस्ट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनसे किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। इस पार्टी में ओरी की बाहों में शाहरुख खान की लाडली सुहाना से लेकर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सभी एक एक कर दिखाई दे रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में ओरहान के साथ सुहाना खान, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर, सोहेल खान का बेटा निर्वान खान, तानिया श्रॉफ, खुशी कपूर और आलया एफ एक से बढ़कर एक हॉट बोल्ड और सेक्सी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सभी ओरहान से चिपक चिपक कर तस्वीरें क्लिक कराते दिखाई दे रहे हैं जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स एक से बढ़कर एक दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स मे लिखा, 'ये ऑरी पक्की छोरी है' तो वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'लड़कियां हर पार्टी में ऑरी को ही ढूंढती रहती है क्या' तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'असली मजे तो ऑरी ही ले रहा है' इसके साथ ही कुछ लोग स्टार्स को अपने बच्चों पर लगाम लगाने की सलाह भी दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई में जन्मे ओरहान ने न्यूयॉर्क से फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है. हैंडसम स्टार किड्स के चहेते ओरहान अवात्रामणि काफी फेमस है और बड़े-बड़े लोगों से उनका काफी करीबी कनेक्शन है. तो चलिए रूबरू कराते हैं कि आखिर कौन है ये 'ओरी'

न्यूयॉर्क से ओरी कोलंबिया यूनिवर्सिटी पहुंचे, यहां उनकी दोस्ती सारा अली खान से हुई , जो आज तक कायम है. अक्सर सारा अली खान को ओरी के साथ देखा जाता है . ओरी की लिंकडइन प्रोफाइल के मुताबिक वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में काम करते हैं. ओरी रिलायंस कंपनी में स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर है, यही वजह है कि उनका अंबानी फैमिली के साथ भी कनेक्शन है. एक बार कॉस्मापॉलिटन को दिए इंटरव्यू में ओरी ने बताया था कि वह पेशे से एक सिंगर भी है, सॉन्ग राइटर और फैशन डिजाइनर भी उनको काफी पसंद है.

अगर सोशल मीडिया की बात करें तो ओरी सोशल मीडिया पर भी एक स्टार है, जिनके हजारों फॉलोअर्स है. अगर बॉलीवुड में स्टार किड्स से दोस्ती की बात करें तो अनन्य पांडे, नीसा देवगन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान से लेकर कई ऐसे बड़े सेलिब्रिटी है ,जिनसे ओरी की दोस्ती है.

Read more about: orhan awatramani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X