Exclusive- सारा का वजन घटाने में करीना भी मदद नहीं कर सकतीं- सैफ अली खान
वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा ने इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान से पूछा कि सारा खान के फिल्मों में आने की खबरें आ रही हैं तो वो सारा को क्या टिप्स देना चाहेंगे। इसपर सैफ ने कहा "सारा फिल्हाल तो अपनी डिग्री के लिए अमेरिका में चार साल रहेंगी। उसके बाद वो क्या करना चाहती हैं एक्टिगं करना चाहती हैं या फिर वकील बनना चाहती हैं ये उनपर निर्भर करेगा। लेकिन अगर वो एक्टिगं करना चाहती हैं तो मेरी सबसे पहली टिप्स यही होगी कि वो अपना वजन कुछ कम करें।"
जब सैफ से कहा गया कि करीना हैं ना वो सारा की मदद करेंगी तो इसपर सैफ का जवाब था सारा की मदद कोई नहीं कर सकता। उन्हें खुद ही अपने वजन पर कंट्रोल करना होगा। यानी कि कुल मिलाकर सैफ का यही कहना था कि सारा खान अगर फिल्मों में आना चाहेंगी तो वो उन्हें मना नहीं करेंगे। वो उनके हर एक फैसले में उनके साथ हैं। इसके अलावा सैफ ने करीना और सारा के रिलेशन को लेकर कोई भी बात नहीं की। लेकिन सैफ का ये कहना कि करीना सारा के वजन को लेकर उनकी कोई मदद नहीं कर सकतीं ये जाहिर करता है कि सारा और करीना के बीच कुछ खास नजदीकियां नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












