सैफ से नहीं करीना ने साजिद से की है शादी
चौंक गये आप, अरे परेशान मत होईये, आपकी लविंग बेबो करीना कपूर, सैफ अली खान की ही बेगम बनीं हैं, दरअसल सैफ अली खान का असली नाम साजिद खान है और इसी नाम को सैफ ने अपने मैरज प्रमाणपत्र में लिखवाया है। इसलिए प्रमाणपत्र के मुताबिक करीना सैफ की नहीं बल्कि साजिद खान की बीवी हुई। कोर्ट मैरज के लिए करीना की तरफ से बड़ी बहन करिश्मा कपूर और सैफ की तरफ से बहन सोहा अली खान गवाह बनी थीं।

गौरतलब है कि मंगलवार को सैफ-करीना ने रजिस्टर्ड कर ली है। रजिस्टर्ड मैरज की सारी औपचारिकताएं सैफ के बांद्रा वाले घर पर कल दोपहर में संपन्न हुई। शादी की एक समारोह आज दिल्ली में होगा और उसके बाद एक पार्टी पदौदी पैलेस गुड़गांव में कल होगी। 18 तारीख से 21 तारीख तक सैफ-करीना पदौदी पैलेस में ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications