सैफ ने कहा मुंबई में ही दूंगा इंटरव्यू, दिल्ली नहीं आउंगा!
खबर के मुताबिक सैफ जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें काफी देर हो चुकी थी। मीडिया में से किसी ने उनसे कहा कि वो देर से आए हैं उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसपर सैफ ने कहा कि मैं माफी नहीं मांगूंगा क्योंकि मेरी गलती नहीं है। मैं ट्रैफिक में फंसा था। मुझे इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार नही ठहराया जा सकता है। मेरा मानना है कि स्टार्स को दिल्ली नहीं आना चाहिए। दिल्ली का ये मेरा आखिरी दौरा है। इसके बाद से मैं सिर्फ मुंबई में ही इंटरव्यू दूंगा। इसके अलावा सैफ ने ये भी कहा कि अगर किसी को माफी मांगनी चाहिए तो वो चुनाव अधिकारी हो सकते हैं क्यंकि उन्होंने सही समय की जानकारी नहीं दी थी।
लेकिन सैफ के इस बर्ताव को गलत भी नहीं माना जा सकता। क्योंकि हो सकता है कि सैफ की गलती ना हो इसलिए उन्होंने माफी नहीं मांगी। क्योंकि हाल ही में जब वनइंडिया के साथ जब सैफ का इंटरव्यू हुआ तो काफी देर तक हमें उनका इंतजार करना पड़ाष लेकिन आने के साथ ही सैफ ने कहा कि वो देर से आने के लिए और इंतजार कराने के लिए माफी चाहते हैं। अब या तो दिल्ली मीडिया को सैफ की बात को समझने में कुछ गलती हुई हो या फिर सैफ ने गलती से कुछ ऐसा कह दिया हो जिसने मीडिया को उन्हें लेकर इतनी निगेटिव बात करने पर मजबूर कर दिया हो।


Click it and Unblock the Notifications












