..................... Saif keen to work with Vishal Bhardwaj | विशाल के साथ काम करने को बेकरार सैफ - Hindi Filmibeat

विशाल के साथ काम करने को बेकरार सैफ

By Neha Nautiyal

Saif Ali Khan
पिछला साल सैफ अली खान के लिए काफी अच्छा रहा। उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म लव आजकल बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ी और फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आई।

हालांकि गर्ल फ्रेंड करीना के साथ आई फिल्म कुर्बान विवादों में रही लेकिन इसके बावजूद सिनेमाहॉल में दर्शक नहीं जुटा पाई लेकिन फिल्म में सैफ के काम की तारीफ जरूर हुई। दिल चाहता है के बाद से लेकर अभी तक जो फिल्में सैफ ने की हैं वो या तो हल्के- फुल्के मस्त मौला किस्म के रोल हैं जिनसे सैफ की पहचान बनी या तो फिर रोमांटिक। लेकिन अब सैफ एक बार फिर से खुद को फिर से वो पहचान दिलाना चाहतो हैं जो उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्म ओंकारा में लंगड़ा त्यागी के किरदार से मिली थी।

सैफ को विशाल की कमीने बहुत पसंद आई और वो चाहते हैं कि विशाल उनको लेकर भी इस किस्म की फिल्म बनाएं। मगर फिलहाल विशाल सात खून माफ की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन उनकी टीम सैफ को ध्यान में रख कर कहानी लिखने में जुट गई है। उम्मीद है एक बार फिर विशाल और सैफ की जोड़ी दर्शकों को कोई बेहतरीन फिल्म देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X