मुबारक हो, आज है सैफरीना की शादी
बस कुछ पलों का इंतजार और बॉलीवुड का हॉट कपल मियां-बीवी बन जायेंगे जिसे दुनिया की कोई ताकत अलग नहीं कर पायेगी। जी हां हम बात कर रहे हैं छोटे नवाब सैफ अली खान और बेबो करीना कपूर की। जो आज कोर्ट मैरज करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि सैफ-करीना शादी के बाद तीन दिन तक इसी पैलेस में रहेंगे। करीना से मिलने यहीं पर सैफ के रिश्तेदार आयेंगे। करीना कपूर की ओर से पूरा कपूर खानदान शादी में मौजूद होगा। करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने भी अपनी बहन की शादी के लिए खासी तैयारी की है उनके पति संजय कपूर भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे।
खबर यह भी करीना अपने रिसेप्शन में वही शादी का जोड़ा पहनेंगी जो उनकी सासू मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। खैर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कुछ ही घंटो बाद मिस करीना कपूर मिसेज करीना सैफ अली खान हो जायेंगी। करीना के इस नये जीवन के लिए वनइंडिया परिवार भी मुबारकबाद देता है।
आप भी अपने इन मनपसंद सितारों को शादी की बधाई दे सकते हैं। अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











