पदौदी पैलेस में सैफरीना का दावत ए वलीमा आज
आज सैफ के पुस्तैनी गांव पदौदी के पदौदी पैलेस में शानदार दावत ए वलीमा का आयोजन है। इस रॉयल फंक्शन में काफी नामचीन हस्तियों के पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी के लिए सैफ की मां शर्मिला टैगोर की ओर से महामहिम प्रणब मुखर्जी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा नेता अरुण जेटली, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अब्बास अली बेग आदि समेत क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया गया है।
आज के फंक्शन को पूरी तरह मुगलों और नवाबों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। करीना आज मनीष मल्होत्रा के तराशे कपड़ो को पहनेंगी तो वहीं छोटे नवाब राघवेन्द्र राठौर के डिजाइन किये कपड़े पहनेंगे।
आपको बता दें कल मुंबई के ताजमहल होटल में बॉलीवुड के गोल्डन हॉट कपल सैफ-करीना ने प्रतिज्ञा लेकर अपने पति-पत्नी होने का धर्म निभाया। इससे पहले करीना-सैफ ने मंगलवार दोपहर में कोर्ट मैरज की और शाम को निकाह पढ़ा था। करीना-सैफ 21 तारीख तक पदौदी पैलेस में रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications