Revealed- दिल्ली मुंबई में होगी सैफ करीना की शादी

शर्मिला ने कहा "अक्टूबर में ही किसी दिन होगी ये शादी। मुझे शादी की तारीख बताने को मना किया किया है। इस बारे में आप सैफ से पूछ सकते हैं।" शादी कहां होगी इस सवाल पर शर्मिला ने कहा "नवाब साहब के अंतिम संस्कार के बाद गार्डेन और पटौदी हाउस के आस पास के कुछ जगह पर काम कराने की जरुरत है। हम इसे ठीक करा रहे हैं। लेकिन इसका शादी से कोई लेना देना नहीं है। आप लोगों को ये जानकर बुरा लगेगा कि ये कोई बहुत बड़ा फंक्शन नहीं होगा। बल्कि ये सिर्फ रिश्तेदारों और फैमिली मेम्बर्स के लिए छोटा सा फंक्शन होगा।"
शर्मिला ने बताया कि अक्टूबर में दिल्ली और मुंबई में ये शादी होगी। शादी की सारी रस्में दिल्ली में होंगी और मुंबई में सैफ करीना के दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित की जाएगी। इससे पहले बताया जा रहा था कि सैफ करीना की शादी पटौदी हाउस में होगी या फिर गोवा में या किसी आईलैंड में लेकिन फाइनली शर्मिला टैगोर ने शादी की डेट के अलावा शादी से जुड़ी कई खास बातों का तो खुलासा कर दिया है। अब देखना है कि सैफ अपनी मां की इस बात का समर्थन करते हैं या नहीं। या फिर से कोई नई कहानी बनाकर शादी को लेकर एक नयी गॉसिप बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications