16 अक्टूबर को सैफ-करीना करेंगे निकाह!
बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित शादी यानी की सैफ और करीना का ब्याह अगले महीने की 16 तारीख को हो सकता है ऐसी खबर है कि बॉलीवुड के नवाब अपनी बेगम के साथ 16 अक्टूबर को निकाह पढ़ सकते हैं। एक न्यूजवेबसाइट ने दावा किया है कि सैफ-करीना अगले महीने पति-पत्नी बन जायेंगे। इस शादी में तीन कार्यक्रम होंगे। शादी तो मुंबई में होगी लेकिन रिसेप्शन दिल्ली और पटौदी में होगा।
सैफ-करीना की शादी को लेकर लंबे अरसे से कयास लगाये जा रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक को शादी के कार्ड तक छप गये हैं। लेकिन ना तो कपूर खानदान और ना ही खान परिवार की ओर से इस बारे में सामूहिक रूप से कुछ भी कहा गया है।वैसे यह कहा गया था कि सैफ-करीना परिणय सूत्र बंधन में इसी साल बंधने वाले हैं। पहले सैफ-करीना की फिल्म एजेंट विनोद के रिलीज की बात थी और अब करीना की हिरोईन की बात है। एजेंट विनोद प्रदर्शित होने के बाद फ्लाप भी हो गयी है जबकि हिरोईन 21 सितंबर को रिलीज हो जायेगी।
ऐसे में सैफ-करीना दोनो ही फिलहाल के लिए काम मुक्त हो जायेंगे इसलिए हो सकता है कि वेबसाइट का दावा सच निकले। वैसे कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा फिल्म हिरोईन की पब्लिसिटी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। खैर जो होना है वो अगले एक महीने में पता चल जायेगा लेकिन इतना तो तय है कि सैफ-करीना की शादी की खबर हर कोई बहुत जल्द सुनना चाहता है।
ब्रेकिंग न्यूज: शाहरूख खान हुए लापता


Click it and Unblock the Notifications












