सैफ-करीना से जुड़े सवाल न पूछे: सोहा

सोहा ने कहा कि लोग मुझसे जब मेरे भाई और करीना के बारे में पूछते हैं, तो मुझे बहुत खीझ होती है, लेकिन इस बात से अब गुस्सा नहीं आता। मैं बड़ी ही शांति से मीडिया से कहती हूं कि वे मुझसे ऐसे सवाल न करें।
वे कहती हैं कि इसका कारण यह नहीं है कि मैं उनके बारे में कुछ कहना नहीं चाहती बल्कि इसकी वजह यह है कि जब मीडिया उन तक नहीं पहुंच पाती तो मरी मदद लेती है।
सोहा नहीं चाहती कि वो सैफ और करीना की प्रवक्ता बने। उनके अनुसार किसी की व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी उन्हें पसंद नहीं है।
सोहा की आने वाली फिल्मो में दिल्ली '99', दिल कबड्डी, ढूंढ़ते रह जाओगे और तेरा क्या होगा जॉनी के नाम है।


Click it and Unblock the Notifications