नाजायज और इस्लाम के खिलाफ सैफ-करीना की शादी

बॉलीवुड से लेकर सड़कों तक लोग सैफ-करीना की शादी के लिए बेहद खुश हैं, नाच-गा रहे हैं वहीं दूसरी ओर दारूल उलूम ने सैफ-करीना की शादी को नाजायज और इस्लाम विरोधी बताया है। उलूम के मुताबिक सैफरीना की शादी को इस्लामिक मान्यता नहीं मिल सकती है क्योंकि करीना ने बिना इस्लाम अपनाये सैफ के साथ शादी की है इसलिए वो सैफ की बेगम नहीं हुई और इस तरह का रिश्ता ना तो इज्जत के लायक है और ना ही मंजूरी के लायक और तो और उलूम ने तो करीना के लिए कह दिया कि उन्होंने खास कारण से सैफ से शादी की है, वो उनसे प्रेम नहीं करती है।

Saif-Kareena
वहीं दूसरी ओर उलूम के गुस्से से बेखबर दोनों सितारे अपने आने वाले कल के बारे में सोच रहे हैं। आज वो दावत ए वलीमा कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने खास लोगों को बुलाया है। दोनों ही को खानदान जश्न की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड के लोग सैफ-करीना को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नियम था कि अगर कोई पदौदी खानदान की बहू बनता है तो उसे मुस्लिम होना चाहिए इसलिए सैफ की अम्मीजान शर्मिला टैगोर ने भी इस्लाम अपनाया था लेकिन करीना ने इस्लाम नहीं अपनाया बल्कि सैफ के साथ कोर्ट मैरज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X