मस्ती खत्म, काम पर लौटे भईया-भाभी
शादी से पहले भाई की शादी से अंजान बनीं सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान इन दिनों काफी खुश हैं वजह है उनकी नयी भाभी करीना कपूर जिनकी तारीफ करते सोहा के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं।
सोहा का कहना है कि मेरी भाभी बहुत अच्छी हैं उनकी कंपनी काफी अच्छी होती है, उनका साथ उन्हें बहुत अच्छा लगता है। सोहा ने बताया कि लंबी मस्ती और ग्रैंड पार्टी के बाद मेरे भईया-भाभी काम पर लौट आये हैं।
काम को पूजा मानने वाले सैफ-करीना काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। ऐसा सोहा कहती हैं। आपको बता दें जब सोहा से करीना-सैफ की शादी के बारे में पूछा जाता था तो वो कहती थीं उन्हें दोनों की वेडिंग की ड्रेस पता है लेकिन वेडिंग डेट पता नहीं हैं।खैर सोहा के बारे में अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सोहा सैफ-करीना की शादी से इसलिए खुश हैं क्योंकि अब उनकी शादी का रास्ता खुल गया है।
आपको बता दें कि सोहा अभिनेता कुणाल खेमू के साथ लंबे वक्त से डेटिंग कर रही है। खबर तो यह भी है कि सोहा और कुणाल की शादी अगले साल अप्रैल में होने वाली है।सोहा फिलहाल तिगमांशू धूलिया की 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 2' में व्यस्त हैं।
करीना कपूर कुणाल खेमू शादी सैफ अली खान सोहा अली खान kareena kapoor kunal khemu marriage saif ali khan soha ali khan


Click it and Unblock the Notifications
