16 को पटौदी पैलेस में होगा सैफ-करीना का निकाह

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor
गुड़गांव। आखिर वो तारीख आ ही गई जिसका सभी सिनेमा प्रेमियों को इंतजार था। बालीवुड के परदे पर चर्चित जोड़ी अभिनेता सैफ अली खान पटौदी व अभिनेत्री करीना कपूर की शादी की तिथि तय हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि नवाब परिवार ने 16 अक्टूबर की तारीख दोनों की शादी के लिए तय की है। दोनों का निकाह पटौदी पैलेस में ही पढ़ा जाएगा।

विवाह समारोह में नवाब परिवार के पारिवारिक एवं निकटस्थ लोग ही सम्मिलित होंगे। रिसेप्शन में उनके सभी मित्र और परिचित शामिल होंगे। दोनों का विवाह पिछले वर्ष ही हो जाना था, लेकिन सैफ अली खान के पिता पूर्व क्रिकेटर कप्तान मंसूर अली खान के निधन से उनके विवाह की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी। बाद में कहा जा रहा था कि दोनों की फिल्म एजेंट विनोद के रिलीज होने के बाद ही दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे।

शायद परिवार के लोगों ने गर्मी और बरसात का मौसम निकलने देना ही बेहतर समझा। रिसेप्शन कहां होगा, इसका खुलासा नहीं हो सका है। इसके मुंबई, दिल्ली या भोपाल में होने की चर्चा है। हम आपको याद दिला दें कि सैफ अली खान के पिता नवाब मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के विवाह में भी कम लोग शरीक हुए थे। यद्यपि बाद में एक शानदार पार्टी आयोजित की गई थी और उसमें तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन भी सम्मिलित हुए थे।

तब करीना के साथ-साथ पटौदी को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। ग्राम के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि मरहूम नवाब मंसूर अली खान के निकाह के दौरान भी परिवार से जुड़े 40 लोग ही बारात में कोलकाता गए थे। यह अलग बात है कि बाद में पटौदी स्थित पीली कोठी में शानदार जश्न हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X