Video:सैफ- करीना ने तैमूर को दे दी कार की फ्रंट सीट, चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे जेह अली खान

Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान घूमने की बहुत शौकिन हैं। कहा जाता है कि वह अक्सर ही अपनी फैमली और अपने दोस्तों संग नई नई जगह पसंद करती हैं। हाल ही में करीना अपने पति और दोनों बच्चों संग एयरपोर्ट पर न्यू ईयर मना कर लौटती हुई दिखाई दी। इस दौरान एक्ट्रेस के दोनों बच्चें बहुत प्यारे लग रहे थे। परंतु जब एयरपोर्ट से घर आने के लिए करीना कार में बैठी तो जेह बाबा काफी रोते हुए दिखाई दिए।
कार में फ्रंट सीट पर बैठने के लिए खुब रोए जेह बाबा-
दरअसल बात ऐसी है कि, करीना अपनी फैमली संग न्यू ईयर मनाने के लिए स्विट्जरलैंड गई थी। और अब एक्ट्रेस क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करके मुंबई लौट चुकी हैं। एयरपोर्ट ने करीना सैफ के साथ उनके दोनों बच्चों भी काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।
सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में नजर आईं. इस दौरान वह छोटे बेटे जेह का हाथ थामे नजर आईं वहीं सैफ ने बड़े बेटे तैमूर का हाथ थामा था। एयरपोर्ट पर जैसे ही उन्हें फैंस ने देखा तो फोटोग्राफ लेने के लिए आगे भी आए। करीना कपूर और सैफ अली खान उन कपल्स में से एक हैं जो अक्सर विदेश में वेकेशन के लिए जाते हैं।
इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस का छोटा बेटा जेह अली खान काफी रो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेह कार में बैठने के लिए फ्रंट सीट पर अपने बड़े भाई तैमूर संग बैठने की जिद कर लेते हैं। ऐसे में सैफ उनको डांट देते हैं।
फिर करीना जेह बाबा को अपने साथ कार की पीछे वाली सीट पर बिठा लेती हैं। तो इसीलिए जेह बहुत तेज तेज रोने लगते हैं। सोशल मीडिया पर जेह का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। और लोग इसको देखकर करीना के बेटे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो से ये भी साफ हो गया है कि जेह और तैमूर में बहुत प्यार है।


Click it and Unblock the Notifications












