'एजेंट विनोद' में होगे सैफ-करीना
सैफ अली खान की कंपनी के तहत बनने वाली फिल्म 'एजेंट विनोद' में अभिनेत्री करीना कपूर को हीरोइन के रूप में साइन किया गया है।
फिल्म के हीरो खुद सैफ है। करीना ने इस बारे में कहा कि फिल्म में सैफ और उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर में भी दोनों साथ-साथ नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। राघवन ने कहा कि फिल्म की कहानी जासूसी घटनाक्रमों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बाजार को ध्यान में रखकर वह फिल्म बना रहे हैं।
राघवन ने कहा कि भले ही फिल्म की कहानी जासूसी पर आधारित है लेकिन इसमें गीत-संगीत को भी प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा, "मैं 'फर्ज', 'आंखें', 'यकीन' आदि फिल्मों को देखकर बड़ा हुआ हूं और चाहूंगा मेरी आने वाली फिल्म को भी दर्शक पसंद करें।"'
More from Filmibeat
agent vinod एजेंट विनोद करीना कपूर बालीवुड श्रीराम राघवन सैफ अली खान bollywood kareen kapoor saif ali khan sriram raghvan


Click it and Unblock the Notifications











