कहानियां बनाने लगे सैफ, नतालिया ने भेजा कोर्ट का नोटिस?

Saif Ali Khan
मु्बई। सैफ अली खान ने शायद ये सोच लिया है कि वो इस साल लगातार खबरों की सुर्खियों में बने रहेंगे। फिर चाहे वो उनकी जिंदगी से जुड़ी हकीकत यानी कि उनकी शादी हो या फिर उनके झगड़े और गैरकानूनी काम। इस बार वो सुर्खियों में हैं खुद का मनोरंजन करने के लिए अपने ही द्वारा बनाई गई कहानी को लेकर।

हाल ही में कॉकटेल को मिल रही सफलता काफी खुश सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर द्वारा अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने एकेडमी अवॉर्ड विजेता हॉलीवुड अभनेत्री नताली पोर्टमैन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साइन की है। इस स्टेटमेंट के बाद जब इस चिंगारी ने आग का रुप लेना शुरु कर दिया तो सैफ ने कहा कि वो तो सिर्फ मजा़क कर रहे थे। खबर ये भी है कि सैफ के इस मज़ाक को पोर्टमैन नहीं समझ पाईं और उन्होने सैफ को कोर्ट का नोटिस भिजवा दिया है जिसमें सैफ से उनके इस मज़ाक के लिए माफी मांगने को कहा गया है।

अपने द्वारा बनाई गई इस कहानी को लेकर शुरु हुई इन मुश्किलों से बचने के लिए एक दैनिक से बातचीत करते हुए कहा "ये सिर्फ एक मजाक था। मुझे माफ कर दीजिये। मैं अपनी जिंदगी के बारे में सोच सोच कर थक गया हूं। शायद खुद का मनोरंजन करने के लिए मै इसी तरह की कहानियां बनाना शुरु कर दूं।"

सैफ के करीबी दोस्त ने कहा "सैफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं और खबरों से परेशान हो चुके हैं। साथ ही मीडिया उनके करियर को लेकर भी लिए जा रहे फैसलों को भी चर्चा का विषय बना रही है। कभी खबर आती है कि करीना से उन्होने शादी कर ली और फिर हर दूसरे महीने उनकी शादी की एक नयी तारीख। इन्हीं सभी उलझनों को लेकर सैफ परेशान चल रहे सैफ से जब रिपोर्टर ने उनके भविष्य को लेकर किए जा रहे प्लान के बारे में पूछा तो उन्होने कुछ फन करने की सोची।"

अब सैफ की इस पहली कहानी ने उन्हें कोर्ट की नोटिस दिलवा दी तो पता नहीं आगे और कहानियां क्या रंग लाएंगी। तो सैफ को अब बहुत सोच समझ कर ही कहानियां बनानी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X