बुधवार की शाम सैफ बनेंगे रॉक स्टार

प्रीतम और सैफ के 'ये दूरियां' ('लव आज कल') जैसे कुछ नए गीत व संगीतकार आरडी बर्मन के कुछ गीत पेश करने की उम्मीद की जा रही है। सैफ गिटार भी बजाने वाले हैं। प्रीतम ने कहा, "जीआईएमए का हिस्सा बनना वास्तव में एक विशेष बात है। इस तरह के पुरस्कार ही संगीतकारों को प्रोत्साहित करते हैं और इस समारोह में हमें कुछ और गुणवत्तापूर्ण काम दिखेगा। मैं सैफ के संगीतकार के बतौर शामिल होने से बहुत उत्साहित हूं।"
'विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट' की पहल पर जीआईएमए का आयोजन होता है। फिल्मी व गैर-फिल्मी संगीत की प्रतिभाओं के सम्मान व वैश्विक मंच पर विभिन्न शैलियों के संगीत के प्रोत्साहन के लिए यह शुरुआत की गई है।
actor अभिनेता प्रीतम चक्रबर्ती फिल्म बॉलीवुड म्यूजिक सैफ अली खान bollywood film music pritam chakroborti saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications