हमशकल्स में ऐसी मिमिक्री नहीं की जो किसी को हर्ट करे- सैफ

सैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने जिसकी भी नकल उतारी हैं वो सिर्फ मजाक है और दर्शकों को हंसाने के लिए किया गया है। इसमें किसी को भी बुरा मानने की कोई बात नहीं है। ये सिर्फ मजाक के तौर पर किया गया है। सैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा किसी की मिमिक्री करना बहुत ही मुश्किल है। मैं बहुत ही बुरी मिमिक्री करता हूं। मुझे लगता है कि मैंने किसी पर इतना ध्यान नहीं दिया। मैंने साजिद को दूसरों की नकल करते हुए देखा और फिर उनकी नकल की। ये उनके लिए एक कॉम्पलीमेंट की तरह है कि किसी ने उनपर कितना ध्यान दिया। हमने उन्हें बुरा लगे इसलिए उनकी मिमिक्री नहीं की बल्कि सिर्फ फिल्म में थोड़ा मजा डालने के लिए, दर्शकों को हंसाने के लिए उनकी मिमिक्री की है।
हमशकल्स में रितेश देशमुख ने भी मिमिक्र की है और सैफ का कहना है कि रितेश देशमुख काफी अच्छी मिमिक्री करते हैं। साजिद खान के साथ पहली बार जोड़ी बनाने के बारे में पूछने पर सैफ ने कहा "साजिद एक बेहतरीन निर्देशक हैं और उनके साथ काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। साजिद को पता है कि उन्हें एक्टर से क्या चाहिए। वो या तो सेट पर हंसते हैं और या नहीं हंसते। अगर उन्हें सीन पसंद आता है तो उन्हें हंसी आती है और अगर नहीं पसंद आता तो वो चुप रहते हैं और हम समझ जाते हैं कि सीन को दोबारा से शूट करना है।"
सैफ का ये भी कहना है कि उन्हें सेक्स कॉमेडी करने से किसी भी तरह का एतराज नहीं है लेकिन बस लिमिट क्रॉस नहीं होनी चाहिए। हमशकल्स में सैफ दूसरी बार फीमेल अवतार में नज़र आएंगे। इससे पहले फिल्म आशिकी में भी सैफ महिला के रुप में नज़र आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











