सैफ नहीं जाना चाहते हॉलीवुड
उन्होंने कहा, "मैं आज जहां हूं वहां बहुत खुश हूं और हॉलीवुड में काम करके खुद को जड़ों से उखाड़ना नहीं चाहता हूं। मैं अपने ही क्षेत्र में और अधिक सफल होना चाहता हूं।" वह 'फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसायटीज ऑफ इंडिया' (एफएफएसआई) द्वारा घोषित देश की सबसे बड़ी फिल्म सोसायटी 'ताज एन्लाइटन फिल्म सोसायटी' के समारोह में शामिल हुए थे।
आजकल सैफ अपने होम प्रोडक्शन में फिल्म 'एजेंट विनोद' बनाने में व्यस्त हैं। वह भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय शैली की फिल्में बनाना चाहते हैं। सैफ ने गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की कोई योजना नहीं है और यदि वह ऐसा करते हैं तो उन्हें फिर से सब कुछ सीखना होगा, उन्हें बोलना और अभिनय करना सीखना होगा।
उन्होंने कहा, "मैं ओमकारा और परिणीता जैसी फिल्में बनाना पसंद करूंगा। हम वास्तव में नई प्रतिभाओं को सामने लाने और अंतर्राष्ट्रीय शैली का सिनेमा बनाने के लिए मुम्बई में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मैं ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश करूंगा जो न सिर्फ व्यावसायिक दृष्टि से सफल हों बल्कि रचनात्मक संतुष्टि भी दें।"


Click it and Unblock the Notifications
