इम्तियाज की कहानी में फिर से सैफ-दीपिका
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी लव आजकल की सुपरहिट जोड़ी यानी सैफ-दीपिका एक बार फिर इम्तियाज अली की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। बस फर्क इतना होगा कि इम्तियाज अली इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे लेकिन फिल्म के पटकथा लेखक वही हैं। इस फिल्म का निर्देशन निर्देशक होमी अदाजानिया करेंगे।
सैफ अली खान इस फिल्म को पाकर बेहद खुश हैं। सैफ को फिल्म की कहानी जबर्दस्त लगी है और वह इस फिल्म में काम करने के लिए बेताब हैं, इसके अलावा वह दीपिका के साथ काम करने के लिए भी काफी बेचैन हैं। सैफ कहते हैं कि लव आजकल में दीपिका के साथ काम करना काफी बढ़िया रहा और उन्हे दीपिका की कंपनी भी पसंद आई। इसलिए दीपिका के साथ दोबारा काम करने के लिए वह बिल्कुल तैयार हैं।
दीपिका इस फिल्म के ढफर से काफी खुश नजरा रही हैं। दीपिका कहती हैं कि मैं होमी की बींइंग सायरस देख चुकी हूं और मुझे लता है होमी इस फिल्म के साथ पूरी न्याय करेंगे। इसके अलावा दीपिका को होमी पर बेहद विश्वास है और वह बतौर निर्देशक होमा का चुनाव एकदम सही समझती हैं। साथ ही दीपिका इम्तियाज की कहानी के बारे में कहना भी नहीं भूलतीं।
इम्तियाज ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इसकी शूटिंग लंदन, स्पेन और दिल्ली में होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर सैफ के बिजनेस पार्टनर दिनेश विजान होंगे। इम्तियाज अली की कहानी से फिल्म के निर्देशक होम बेहद संतुष्ट हैं और इसे पर्दे पर उतारने के लिए बेहद व्यग्र भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











