सैफ़ अली ख़ान के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

मामला रविवार रात का है जब सैफ़ पटियाला रेलवे स्टेशन पर किसी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान स्थानीय टेलीविज़न चैनल और अख़बार के दो पत्रकारों ने सैफ़ की तस्वीरें लेने की कोशिश की.
सैफ़ ने इसका विरोध किया और कथित तौर पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों से कैमरे छीन लिए. ख़बर फैलते ही कई स्थानीय पत्रकार वहाँ पहुँच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे.
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने दो सहयोगियों को घटनास्थल पर भेजा जिसके बाद पत्रकारों ने इस शर्त पर आंदोलन वापस लिया कि सैफ़ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया जाए. इसके बाद दोनों पत्रकारों ने रेल पुलिस थाने में सैफ़ अली ख़ान के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया.
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications