सैफ ने सिक्खों से माफी मांगी!
सैफ अली खान की फिल्म लव आज कल को रिलीज होने में एक दिन बचा है और सैफ ने फिल्म को एक बहुत बड़ी मुसीबत से निकाल लिया है। सैफ ने फिल्म में ट्रिम दाढी रखने पर पंजाब कल्चरल एण्ड हेरिटेज बोर्ड से माफी मांग ली है।
गौरतलब हो कि पंजाब कल्चरल एण्ड हेरिटेज बोर्ड ने सैफ के ट्रिम दाढी रखने पर आपत्ति जताते हुए पूरे भारत में फिल्म का विरोध करने का ऐलान किया था। सैफ ने बोर्ड से माफी मांगते हुए कुछ दृश्य हटाने का आश्वासन दिया है। इस बारे में बोर्ड का कहना है कि यह आखिरी बार है जब हम माफ कर रहें है अगर भविष्य में ऐसा किसी ने दूबारा किया तो हम उसे माफ नहीं करेंगे।
इससे पहले भी फिल्म सिंह इज किंग और जो बोले सो निहाल को लेकर आपत्ति दर्ज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications