4 दिन भर्ती रहने पर 36 लाख का बिल कैसे ? फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब सैफ अली खान के ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

saif ali khan

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी पर हमला हुआ था। बताया गया था कि उनपर 6 बार वार किया गया था। वह ऑटो रिक्शा से अस्पताल गए थे। सैफ अली खान की दो सर्जरी हुई थीं और वह 4 दिन अस्पताल में भर्ती रहे थे और पांचवें दिन घर लौटे थे।

सैफ अली खान के केस में हो रहे हैं कई खुलासे
लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं सैफ अली खान का केस और भी पेचीदा होता जा रहा है। हाल ही में पता चला है कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया था उस आरोपी के फिंगर प्रिंट्स मैच नहीं हो रहे। इतना ही नहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट भी अलग ही कहानी बयां कर रही हैं। धीरे- धीरे करके कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। इतना ही कम नहीं था कि अब सैफ अली खान के ट्रीटमेंट पर भी सावल उठने लगे है।

4 दिनों में 36 लाख के बिल पर मचा बवाल
सैफ अली खान का यह पूरा ट्रीटमेंट कैशलेस बीमा पर हुआ था। कंपनी ने सैफ अली खान के अस्पताल आते ही 25 लाख रुपये का अप्रूवल दे दिया था, लेकिन 4 दिनों बाद जब सैफ अली खान डिस्चार्ज होकर घर लौटे तब अस्पताल का टोटल बिग 36 लाख रुपये का बैठा। वहीं अब बीमा कंपनी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर कंपनी ने इतनी जल्दी कैसे 25 लाख रुपये का अप्रूवल दे दिया ?

एसोशिएशन ने उठाए कई सवाल
वहीं अब इस मामले पर एसोशिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स ने IRDAI को लेटर लिखा है और इस ट्रीटमेंट को लेकर तमाम सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों में बीमा कंपनी FIR कॉपी मांगती हैं और इस पूरे प्रॉसेस में टाइम लगता है, लेकिन इससे पहले ही उन्हें 25 लाख रुपये का अप्रूवल मिल चुका था। तो इसपर एसोसिएशन ने सवाल किया है कि क्या सैफ अली खान को सेलिब्रिटी होने का फायदा मिला है। क्योंकि अगर कोई और आम इंसान होता है और उसके साथ ऐसा हुआ होता तो बीमा कंपनी रीजनेबल और कस्टमरी चार्ज लागू किया होता और क्लेम नहीं दिया होता।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X