Saif Ali Khan के स्टाफ ने बताई आप बीती, हमलावर चाकू की नोक पर मांग रहा था 1 करोड़!

saif ali khan

Saif Ali Khan Attack- सैफ अली खान का परिवार डरा हुआ है और फैंस काफी हैरान हैं। बीती रात उनपर चाकू से हमला किया गया था। लेकिन इस दौरान उनके स्टाफ के शामिल होने की शक पर पुलिस ने छानबीन की तो कुछ चौकाने वाली बातें सामने आईं।

सैफ अली खान के स्टाफ की मानें तो घुसपैठिए ने घर में जबरदस्ती घुसकर उनपर हमला किया था। इसके अलावा अभिनेता से 1 करोड़ रुपए की मां की गई थी। बता दें कि इस बात को लेकर सैफ अली खान के घर में काम करने वाली नर्स ने भी बड़ा खुलासा किया है।

जिस तरह से लुटेरा आक्रामक होता हरकतें कर रहा था वो सभी डरे हुए थे। वो हमला करता रहा और फरार हो गया। हालांकि इस दौरान उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। नर्स का कहना था कि वो दुबला पतला था गोरे रंग का था। वो करीब 30 साल का होगा।

बताया गया है कि वो जबरन डकैती के प्रयास में था और रोकने पर सैफ अली खान को घायल कर दिया और ये काफी जानलेवा हमला था। सैफ अली खान के अलावा हमलावर ने उनके बेटे की नैनी को घायल कर दिया। ये खबर सामने आते ही लोग हिल गए और मुंबई पुलिस पर फिर से कई प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए।

पता चला है कि ना सिर्फ सैफ बल्कि उसने भागते हुए कई लोगों को घायल किया है जिसमें उनके कर्मचारी भी शामिल हैं। एफआईआर में पता चला है कि इस शख्स ने करीब 2 बजे रात में घङर में एंट्री मारी है और सीधे जेह के कमरे में गया। वहां पर सैफ अली खान से भिड़ंत हुई थी।

नर्स से मांगे 1 करोड़

नर्स फिलिप का कहना है कि उसने धारदार हथियार लिया हुआ था और इसको दिखाते हुए उसने एक करोड़ रुपए की मांग की थी। जब उन्होने मना किया तो हमला कर दिया। इस दौरान फिलिप के कलाई पर चोटें आईं हैं।

इस झड़प के बीच नैनी ने शोर मचा दिया और उनकी आवाज सुनकर सैफ अली खान मौके पर पहुंचे और बहुत बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि सैफ अली खान बुरी तरह से घायल हो गए।

More from Filmibeat

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X