पहले हमला हुआ, अब छिन सकती है 15000 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी? मुश्किल में सैफ अली खान!

Saif Ali Khan Property Loss- सैफ अली खान के लिए साल 2025 अब तक कुछ खास नहीं रहा है। शुरुआत से ही उनपर नई नई मुसीबतें आ रही हैं। हाल ही में घर में हुए हमले को लेकर वो चर्चा में आए थे।
लेकिन अब उनके संपत्ति को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि पटौदी परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति पर मुसीबत आई है और वो सैफ अली खान के हाथ से जा सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार इस पर कब्जा कर सकती है।
क्या है कारण
कहा जा रहा है कि ये संपत्ति शत्रु संपत्ति है क्योंकि नवाब की सबसे छोटी बेटी ने पाकिस्तान को चुना था और वहीं बस गई थी। अब इस संपत्ति पर सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर समेत नवाब परिवार के वंशज दावा कर रहे हैं और अपना मालिकाना हक बता रहे हैं। हालांकि इसको लेकर जांत हो रही है और पहले भी इस संपत्ति को साल 2015 में सरकारी घोषित किया था।
भोपाल की है संपत्ति
जिस प्रॉपर्टी की हम बात कर रहे हैं वो मध्य प्रदेश के भोपाल में हैं। इसकी कुल कीमत करीब 15000 करोड़ है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार इसको अपने कब्जे में ले सकती है। इसको लेकर चर्चा तब शुरु हुई जब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (जबलपुर) ने इस संपत्ति पर 2015 से लगाई गई रोक को हटा दिया।
खबरें हैं कि शत्रु संप्तित मामले में एकल पीठ ने नवाब परिवार को 30 दिन का समय अपील करने के लिए दिया था। हालांकि ये पूरा महीने निकल गया है लेकिन सैफ अली खान के परिवार की तरफ से कोई बात नहीं बोली गई है। माना जा रहा है कि अब ये संपत्ति सरकारी कब्जे में आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











