सेल्फी के चक्कर में फंसा सैफ अली खान का पैर, गिरते गिरते बचे, इस तरह से गुस्सा किया कंट्रोल?

सैफ अली खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो लगभग गिरने की कगार पर थे। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से सैफ अली खान एयरपोर्ट पर हैं और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग भाग रहे हैं।
ऐसे में एक फैन और फोटो लेने लगा। लगातार चल रहे सैफ अली खान का पैर टकरा गया और वो गिरते गिरते बचे। हालांकि सैफ अली खान के चेहरे को देखकर साफ पता चला कि उनको गुस्सा आया लेकिन उन्होने इसको कंट्रोल कर लिया।
वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। सैफ अली खान के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स करते हुए कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''फिर यही कह रहा हूं कि ये पोस्ट करना जरूरी नहीं था। सेलेब्स भी इंसान हैं।''
एक ने लिखा, ''जब अभिनेता अपने फैंस के आसपास होते हैं तो उन्हें सावधान रहना चाहिए.. यहां प्रशंसक कोई वस्तु नहीं हैं, उन्हें भी सम्मान की जरूरत है...'' एक ने लिखा, ''फिर भी सैफ शांत हैं, मूर्ख उससे सावधान रहने को कह रहे हैं।''
एक का कहना था, ''यदि वह गिरकर नीचे गिर जाता तो यह हास्यास्पद होता।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सैफ की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैसे भी सैफ अली खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं।
ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। शाहरुख खान, सलमान खान और सनी देओल जैसे सितारों ने सेल्फी के चक्कर में प्रशंसकों को खुद को उनके ऊपर धकेलते देखा है।
कुछ महीने पहले, सेल्फी लेने के लिए एक प्रशंसक पर चिल्लाते हुए सनी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। फिलहाल आप देखिए सैफ अली खान का ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications