फिल्म नहीं सरकारी नौकरी करना चाहती है सैफ की बेटी सारा

sara
मुंबई। बॉलीवुड में एक्टर के बेटे या बेटी का फिल्मों में आना आम बात है। हर एक्टर चाहता है कि उनकी संतान उनके काम को आगे बढ़ाए, लेकिन लगता है कि अभिनेता सैफ अली खान की ये मुराद पूरी नहीं हो पाएगी। जी हां दो बच्चों के पिता सैफ अली खान की ये मुराद पूरी नहीं होती दिख रही है। उनकी बेटी सारा बॉलीवुड में इंट्री को लेकर उत्सुक नहीं दिख रहीं हैं। खुद सैफ ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी सारा फिल्मों के बजाए सरकारी नौकरी करने में ज्यादा उत्सुक है।

सैफ का कहना है कि वे अपने दोनों बच्चों को पूरी स्वतंत्रता देते हैं और उनके हर निर्णय का सम्मान करते हैं। सैफ का कहना है कि मुझे जितनी जानकारी है, सारा बॉलीवुड में इंट्री को लेकर गंभीर नहीं है। उनके मुताबिक सारा की इच्छा सरकारी नौकरी करने की है और उसकी शिक्षा की प्लानिंग भी उसी हिसाब से की गयी है।

सैफ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सारा अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। कोलंबिया से डिग्री लेने के बाद वह अपनी पसंद का पेशा चुन सकती है। सैफ ने बताया कि सारा बेटी परिणीति चोपड़ा की बहुत बड़ी प्रशंसक है। आपको बता दें कि सैफ अली खान के दो बच्चे हैं, जो उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं, सारा और इब्राहिम। सैफ अ ली खान और करीना कपूर की शादी में उनके दोनों बच्चों ने शिरकत की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X