छोटे नवाब चाहते हैं, फिल्‍मों में नाम कमाये बेटी सारा

बैंगलोर। बॉलीवुड फिल्‍म स्‍टार सैफ अली खान का कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि उनकी बेटी फिल्‍मों में काम करना चाहती है, लेकिन अभी उसे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही ध्‍यान देना चाहिए। सैफ ने एक प्रतिष्ठित अखबार से बात करते हुए कहा है कि अभी सारा केवल 16 वर्ष की है, अत: मैं यह चाहता हूं कि वह सिर्फ अकेडेमिक्‍स पर ही ध्‍यान दे।

16 वर्ष की सारा इस समय कोलंबिया यूनीवर्सिटी में पढ़ रही है। सैफ का कहना है कि जब मैंने अपनी पहली फिल्‍म साइन की थी तब मेरी उम्र 22 साल थी। मैं नहीं चाहता कि सारा अभी इसके बारे में सोंचे।

सैफ का कहना है कि पिछले कुछ समय में कई स्‍टार पुत्रों ने बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनायी है। इनमें से अर्जुन कपूर, वरूण धवन और आलिया भट्ट हैं। ऐसी ही उम्‍मीद मैं सारा से भी करता हूं। सैफ ऐसे पहले अभिनेता है जिनका कहना है कि उनकी बेटी अगर फिल्‍मों में आयेगी तो उन्‍हें कोई आपत्ति नहीं है। बॉलीवुड के कई जाने माने अभिनेता अपनी पुत्रियों के फिल्‍मों में आने के सख्‍त खिलाफ हैं। संजय दत्‍त ने मीडिया को इंटरव्‍यू देते हुए कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी फिल्‍मों में आये।

देखें सारा अली खान की तस्‍वीरें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X