सैफ अली खान को चाकू मारने वाला हमलावर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेता!

saif ali khan

Saif Ali Khan Attacker Arrested- सैफ अली खान के घर में घुसकर उनको चाकू मारने वाले हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सैफ अली खान इस वक्त अस्पताल में हैं और इस शख्स ने उनके घर में चोरी के इरादे से एंट्री मारी थी।

फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है और धीरे धीरे इस केस से जुड़ी अन्य कड़ियां भी निकलकर सामने आएंगी। गौरतलब है कि गुरुवार की रात को ये शख्स सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा था और इस दौरान बच्चों के कमरे में सैफ अली खान के साथ झड़प हुई थी।

इसने धारदार हथियार से एक बाद एक सैफ अली खान पर वार किया था और उनको 6 जगह मारा था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

फैंस कर रहे हैं प्रार्थनाएं

सैफ अली खान पर हमले के बाद से उनके फैंस उनको लेकर काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी सही होकर घर आ जाएं।

ना सिर्फ फैंस बल्कि उनके कोस्टार और दूसरी इंडस्ट्री के सितारे भी उनको लेकर दुआएं कर रहे हैं। सैफ अली खान उन सितारों में से एक हैं जो कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक काफी पसंद किए जाते हैं।

सैफ अली खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी इस हालत के बाद वो कई प्रोजेक्ट्स पर नहीं जा पाएंगे। जख्मों को भरने में काफी समय लगने वाला है।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X