नेशनल लेवल कुश्ती चैंपियन था सैफ अली खान हमलावर? इस खुलासे से दंग हैं लोग!

Saif Attacker was National Player?: सैफ अली खान के घर में लूट को लेकर घुसे एक शख्स ने उनपर जानलेवा हमला किया था और इस वक्त उनको लेकर लोग सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं।
अभिनेता अभी भी अस्पताल में हैं और लगातार अपना इलाज करवा रहे हैं। गौरतलब है कि सैफ अली खान इस वक्त काफी चर्चा में है लेकिन उनपर हमला करने वाले शख्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स कोई आम इंसान नहीं है।
नेशनल कुश्ती चैंपियन
खबरों की मानें तो सैफ अली खान से भिड़कर उनको 6 बार चाकू मारने वाला शख्स एक नेशनल लेवल का कुश्ती चैंपियन है। हमलावर की पहचान मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि वो बांग्लादेश में रहता था तो वहां कुश्ती करता था।
वो एक पहलवान था और कुश्ती किया करता था। जब सैफ के घर में आया तो वो 16 जनवरी का दिन था और इस दौरान वो डकैती को अंजाम देना चाहता था। हालांकि सैफ अली खान ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
क्या कह रहे हैं लोग
लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मतलब आप लोग कुछ भी न्यूज़ बनाते रहते हैं।'' एक ने लिखा, ''हम अभी भी इस समाचार से संतुष्ट नहीं हैं???'' एक ने लिखा, ''बांग्लादेश की एंट्री हो गई।'' एक ने लिखा, ''बकवास कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''यही सुनना बाकी रह गया था।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications