Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला करने वाला शख्स CCTV कैमरे में कैद, सामने आई तस्वीर

Saif Ali Khan Attacker CCTV Footage Viral- सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसने के बाद उनपर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
सीसीटीवी कैमरे पर इस हमलावर की तस्वीर कैद हो गई है जो कि अब आग की तरह वायरल हो रही है। बता दें कि इस शख्स ने सैफ अली खान पर एक के बाद कई बार चाकू से जानलेवा हमला किया था।
गुरुवार की रात हुई इस घटना के बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस वक्त उनका इलाज चल रहा है और कहा जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हमलावर
सामने आई तस्वीर में हमलावर सीढ़ियों पर नजर आ रहा है उस वक्त रात के 02:56 मिनट हो रहे हैं। इस शख्स ने हाफ टीशर्ट पहनी हुई थी और बैग टांगा हुआ था। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि उसको अंदाजा हो गया था कि वो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है और यही कारण है कि वो सीसीटीवी कैमरे की तरफ ही देख रहा था।
सैफ अली खान पर हुए इस हमले ने सबको झकझोर कर रख दिया है और उनका परिवार भी काफी दुखी है। लीलावती अस्पताल में सारा अली खान और इब्राहीम अली खान को भी स्पॉट किया गया था।
बता दें कि अक्सर सारा अली खान और इब्राहीम को अपने अब्बा के साथ देखा जाता है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस हमलावर को कब गिरफ्तार करती है।


Click it and Unblock the Notifications











