..................... Saif Ali Khan writes an open letter on nepotism - Hindi Filmibeat

प्रिय सैफ अली खान..आप जो कह रहे हैं सही है..पर अब काफी देर हो गई है

By Shweta

पिछले काफी समय से नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कंगना रनौत जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आईं तो उन्हें नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला कहा था। शो में अंत तक सबकुछ ठीक था लेकिन बाद में इस एक चिंगारी से ऐसी आग लगी जो अभी तक खत्म नहीं हुई है। इस बार आईफा 2017 में मंच पर खुलेआम करण जौहर , सैफ अली खान और वरुण धवन ने कंगना का मजाक उड़ाया।

हर किसी ने तीनों के इस एक्ट की निंदा की। इस बात को भी एक सप्ताह से अधिक हो गए। करण जौहर, वरुण धवन ने इसे लेकर माफी भी मांगी तो अब सैफ अली खान ने नेपोटिज्म पर ओपन लेटर लिखा है। हालांकि कहना गलत नहीं होगा कि सैफ अली खान ने इसे लिखने में काफी देरी कर दी है।

[#Report: टाईगर श्राफ की 'मुन्ना माइकल'.. BOX OFFICE पर ठंडी ओपनिंग!]

सैफ अली खान बॉलीवुड के बुद्धिजीवी एक्टर में माने जाते हैं। अगर वो इस किसी के विचारों का मंच पर मजाक उड़ाने से पहले स्टेज ये समझदारी दिखाई होती और भी बेहतर होता। चलिए ये भी छोड़िए अगर आपने इस चुटकुले के बाद उसी समय बस इतना कह दिया होता कि मजाक से हटकर हम कंगना की काफी इज्जत करते हैं तो और भी बेहतर होता।

कंगना रनौत एक दो नहीं तीन बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं, जी हां वही नेशनल अवार्ज जो आपने खुद माना था कि आपको जानबुझकर दिया गया और आप शर्मिंदा भी थे।फिर एक नेशनल अवार्ड विनर को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर बेइज्जती कर रहे थे वो भी उस अवार्ड शो में जो टैलेंट को अधिक महत्व देता है।

हो सकता है कि तीनों ही स्टार्स अलग मूड में हो और उन्हें लगा हो कि बात इतनी नहीं बढ़ेगी लेकिन करण जौहर और वरुण धवन से ज्यादा आश्चर्य हर किसी को सैफ अली खान को देखकर हुआ था क्योंकि वो कभी भी इस तरह की चीजों को बढ़ावा नहीं देते। कंगना के साथ कॉफी विद करण के उस एपिसोड में भी खुद सैफ ही आए थे।

बहरहाल आगे की स्लाइड्स पर पढ़िए अपने ओपन लेटर में सैफ अली खान ने क्या लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X