सैफ अली खान ने पूरी की 'आदिपुरुष' की शूटिंग, ओम राउत ने 'लंकेश' पोज के साथ साझा की तस्वीर!
कुछ समय पहले से ही फिल्मों की रिलीज डेट्स और उनकी कहानी और किरदारों को लेकर चर्चाएं अचानक शुरु हो चलीं हैं और इसका मुख्य कारण है महाराष्ट्र थिएटर्स का खुलना। इस वक्त प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके बाद फैंस काफी खुश हैँ। दरअसल इस फिल्म से सैफ अली खान ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
जी हां.. सैफ अली खान जो कि लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं उन्होने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका ऐलान खुद फिल्म निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करते हुए किया है।

ओम राउत ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें सैफ अली खान केक के सामने खड़े हैं और लंकेश वाला पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए ओम राउत ने लिखा है..

ओम राउत का पोस्ट
लंकेस ने फिल्म खत्म कर ली है, सैफ अली खान के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया।' ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले सनी सिंह ने 6 अक्टूबर को अपने किरदार की शूटिंग खत्म कर ली थी। जाहिर है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है।

400 करोड़ से अधिक बजट
कोरोना महामारी के बाद आदिपुरुष हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होगी। जो कि 400 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनाई जाएगी। जाहिर सी बात है कि बाहुबली के बाद भगवान राम की भूमिका में प्रभास की लोकप्रियता का कद आदिपुरुष से और भी बढ़ेगा।

11 अगस्त 2022 को सिनेमाघर में रिलीज
आदिपुरुष फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगीओम राउत के निर्देशन में बनी है, जिसमें प्रभास, कृति सनेन, सैफ अली खान और सनी सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस माइथोलॉजी ड्रामा फिल्म में वह सीता की भूमिका में नज़र आएंगी।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर प्रभास इस फिल्म के अलावा राधेश्याम को लेकर भी काफी चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े होंगी। प्रभास एक बड़े सितारे बन चुके हैं और उनकी फिल्मों के लिए लोग अक्सर इंतजार करते रहते हैँ।

फिल्म का इंतजार
राधेश्याम का पोस्टर जब सामने आया था तो उनका रोमांटिक अंदाज सभी को काफी पसंद आया था। लोगों को उनकी इस फिल्म का इंतजार है।

तान्हाजी में वो कमाल के लगे थे
बात करें सैफ अली खान की तो इस वक्त वो हर तरह के किरदार निभा रहे हैं और उनको निगेटिव रोल में भी काफी पसंद किया जा रहा है, तान्हाजी में वो कमाल के लगे थे।


Click it and Unblock the Notifications











