..................... Saif Ali Khan with kareena kapoor and karisma kapoor at NMACC Night pataudis viral video - Hindi Filmibeat

एक तरफ साली.. एक तरफ घरवाली, कपूर सिस्टर्स के साथ नवाबी अंदाज में पहुंचे पटौदी सैफ अली खान

Saif Kareena and Karisma At NMACC Night

Saif Kareena and Karisma At NMACC Night: शुक्रवार देर रात एक बार फिर बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के एक बुलावे पर पूरा बॉलीवुड उनके इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंच गया। इस लिस्ट में पटौदी रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी भी शामिल रही। सैफ अली खान इस दौरान कपूर सिस्टर्स के साथ इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे और यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनपर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि सैफ अली खान के साथ इस दौरान दोनों कपूर सिस्टर्स पोज देती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में एक तरफ जहां बेगम करीना कपूर खान उनकी बाहों में बाहें डाले चिपकी दिखाई दे रही थीं तो वहीं दूसरी तरफ उनके साली करिश्मा कपूर खान काफी एलिगेंट अंदाज में उनके साथ ही पोज देती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस इनकप काफी दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि पोज देने के बाद जहां सैफ आगे निकल जाते हैं तो वहीं करीना और करिश्मा दोनों बहने एक दूसरे के साथ आगे बढ़ती हैं।

लुक की बात करें तो तो वेबो इस दौरान अबू जानी संदीप खोसला से सुर्ख लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रगी थीं। करीना कपूर ने अपने बालों का जूड़ा बनाकर अपने लुक को पूरा किया था। तो सैफ अली खान उनके साथ व्हाइट फॉर्मल लुक में काफी डैशिंग अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ब्लैक गोल्डन शिमरी साड़ी में कहर ढाती दिखाई दे रही थीं।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सैफ-करीना और करिश्मा की तिगड़ी किसी इवेंट में यूं साथ साथ में शिरकत करती दिखाई दे रही है बल्कि अक्सर ही ये तीनों साथ में ही इवेंट में दिखाई देते हैं और फिर इनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X