सैफ ने पाया अपने डर से छुटकारा

मगर इस बार फिल्म रेस की शूटिंग के दौरान सैफ ने अपनी दिलेरी का परिचय दिया और लंबे समय से मन में चल रहे इस भय पर काबू पा लिया. फिल्म रेस की पटकथा के मुताबिक उन्हें 22 मंजिल की एक इमारत से छलांग लगाने का शॉट देना था. सैफ ने अपने भय के चलते शुरू में इस सीन को करने से साफ इनकार कर दिया था मगर बाद में वह राजी हो गए. दिलचस्प बात तो यह है कि सैफ ने न सिर्फ उस सीन को किया बल्कि उसे बेहतर ढंग से फिल्माने के लिए सात रीटेक भी दिए.
दरअसल होली के मौके पर रिलीज होने वाली रेस अब्बास-मस्तान की बड़े सितारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म है. जो अपने एक्शन और सैफ-बिपाशा के गरमा-गरम दृश्यों के चलते पहले ही चर्चा में आ गई. जाहिर सी बाद है कि सैफ अपने कैरियर की इस अहम फिल्म को काफी गंभीरता से ले रहे हैं.
वैसे कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि सैफ में यह बदलाव करीना से करीबी के बाद आया है... यानी आने वाले समय में सैफ की बहादुरी के कुछ और किस्से सुनने के लिए तैयार रहिए.
मगर संभलकर सैफ मियां! कहीं ज्यादा बहादुरी के चक्कर में लेने के देने न पड़ जाएं....


Click it and Unblock the Notifications