करीना ने किया खुलासा..शूटिंग और तैमूर दोनों को कैसे करेंगी मैनेज
करीना कपूर जल्द ही वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि काम और तैमूर दोनों को संभालना आसान नहीं है लेकिन वो पूरी कोशिश कर रही हैं कि वो आसानी से मैनेज करें।
करीना कपूर से जब पूछा गया कि जब वो वीरे दी वेडिंग शूट कर रही होंगी तो तैमूर का ख्याल कौन रखेगा।इस पर करीना ने कहा कि "एक बार में या तो मैं या सैफ कोई शूटिंग करेंगे।जब मैं वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में व्यस्त रहूंगी तो सैफ तैमूर का ख्याल रखेंगे और अपने काम को उस हिसाब से मैनेज करेंगे।"

करीना ने ये बातें फिटनेस एक्सपर्ट रुचिता दिवेकर की बुक लॉन्चिंग सेरेमनी में कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल वो की एंड का स्थिति में हैं। जब वो काम करती हैं तो सैफ घर पर होते हैं और सैफ काम करते हैं तो करीना घर पर होती हैं। साथ ही करीना ने ये भी कहा कि उन्हें तैमूर की तस्वीरें खींचे जाने से कोई समस्या नहीं है।
Recommended Video

उनका मानना है कि ये कल्चर अब आम हो गया है और तैमूर भी इससे अछुता नहीं है। साथ ही करीना ने ये भी शेयर किया कि सैफ अली खान काफी अच्छा खाना बनाते हैं लेकिन उन्हें दाल बनाना पसंद नहीं है और पास्ता बनाना सैफ को बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications