..................... Saif Ali khan will play as JP Singh is his next film? - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान निभाएंगे जेपी सिंह का रोल? पाकिस्तान में फंसी भारतीय लड़की की कहानी!

सुपरस्टार सैफ अल खान की फिल्में इस समय कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं और हालिया रिलीज फिल्मों ने लोगों निराश किया है। इस समय जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित तौर पर सैफ अली खान के फैंस के लिए काफी ज्यादा शानदार साबित होने वाली है। सैफ अली खान को लेकर एक फिल्म की खबर फैल रही है कि वो जेपी सिंह के किरदार में नजर आ सकते हैं। इसके पहले बता दें कि जेपी सिंह वो इंसान है जिन्होने पाकिस्तान से उज्मा अहमद को बचा के लाने में अहम भूमिका निभाई थी।

दरअसल उज्मा एक भारतीय महिला थी जिनको मलेशिया में एक पाकिस्तानी प्यार हो जाता है और वो व्यक्ति नशे की गोलियां खिलाकर उज्मा को पाकिस्तान ले जाता है।

saif ali khan, सैफ अली खान

इसके बाद उज्मा ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी और वो जेपी सिंह की मदद से उनको वहां से लेकर आईं थीं। जेपी सिंह भारतीय दूतावास के उपायुक्त हैं।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है। अगर ये फिल्म बनती है तो निश्चित तौर पर ये सैफ अली खान के लिए काफी शानदार साबित होगी। इसके अलावा इन फिल्मों को लेकर सैफ अली खान चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X