मुझे रेस 3 करने के लिए पूछा ही नहीं गया....सलमान खान से BETTER कौन होता - सैफ अली खान
आखिरकार रेस के असली हीरो ने फिल्म के बारे में बात कर ही डाली। भई देखिए कुछ भी कहिए, सीरीज़ का मज़ा तब ही जब वो चेहरे बार बार देखने के मिलें। सैफ अली खान की रेस और रेस 2 भी इसलिए फैन्स को पसंद आई थी।
वैसे भी रेस का थ्रिलर अच्छा था और यही कारण है कि फैन्स का मानना है कि रेस मतलब सैफ अली खान। पहले तो सबको लगा कि रेस 3 में सलमान खान के साथ सैफ अली खान का तड़का मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

खबरें थीं कि सैफ अली खान ने रेस 3 रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उन्हें फिल्म में सेकंड लीड ऑफर की जा रही थी। लेकिन अब सैफ अली खान ने साफ किया कि उन्हें फिल्म ऑफर हुई ही नहीं।
उन्होंने बताया कि रमेश ने मुझे बताया था कि वो रेस 3 बनाना चाहते हैं लेकिन एकदम नई कास्ट के साथ। वो करीबी दोस्त हैं तो मैंने उन्हें समर्थन दिया। और फिर सलमान से बेहतर इस रोल के लिए कौन हो सकता था।
वैसे सूत्रों की मानें तो सलमान खान पहले रेस 3 रिजेक्ट कर चुके थे लेकिन फिर उन्होंने फिल्म को हां बोल दी। वैसे सलमान कई ब्लॉकबस्टर रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications
