..................... Saif Ali Khan was forced to kiss producer for Rs 1000 Actor reveals early struggle days 10 kiss in 1000 rs - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान को याद आए स्ट्रगल के पुराने दिन, बोले- 1000 रुपये में प्रोड्यूसर को करनी पड़ती थी 10 KISS

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Kiss In 1000 Rupees: सैफ अली खान आज भले ही लग्ज़री कारों में घूमते हों, पूरा पटौदी पैलेस उनके नाम हो और अपने परिवार के साथ शानदार छुट्टियों पर जाते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह हज़ार रुपये कमाने के लिए भी खूब स्ट्रगल कर रहे थे। हाल ही में Esquire India को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने उस दौर को याद किया जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें 1000 रुपये देने से पहले एक अजीब सी शर्त रख दी थी।

सैफ अली खान के स्ट्रगल वाले दिन

फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए सैफ ने बताया कि उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। भले ही वह एक नामी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी थे और मां अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, लेकिन उनके करियर की शुरुआत संघर्षों से भरी रही। उन्होंने बताया, "मैंने सेकंड लीड, थर्ड लीड जैसी भूमिकाएं की थीं... कुछ फिल्में ठीक थीं, जिनसे गुज़ारा चलता रहा। लेकिन फिर एक ऐसा दौर आया जब लगातार बहुत ही खराब फिल्में मिल रही थीं।" उन्होंने 90 के दशक को अपना "नेट प्रैक्टिस" वाला समय बताया।

1000 रुपये में 10 KISS

एक किस्सा साझा करते हुए सैफ ने बताया कि एक निर्माता उन्हें हर हफ्ते सिर्फ 1000 रुपये देती थीं, लेकिन हर बार पैसे देने से पहले वह शर्त रखती थीं कि सैफ को उनके गाल पर 10 बार किस करना होगा।

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट

सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म ज्वेल थीफ में दिखाई दिए थे, जिसमें जयदीप अहलावत उनके साथ थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया था। यह एक हीस्ट फिल्म थी जिसमें सैफ एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आए। इस फिल्म में सैफ और जयदीप की पहली बार जोड़ी बनी थी।

सैफ अली खान की आने वाली फिल्में

इसके अलावा सैफ जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे, जो अक्षय कुमार के साथ उनकी वापसी वाली फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म मोहनलाल की साल 2016 की थ्रिलर ओप्पम का हिंदी रूपांतरण बताई जा रही है। हैवान को थेस्पियन फिल्म्स और KVN प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में समुथिरकानी, सैयामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, असरानी और एइनार हेराल्डसन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

Read more about: saif ali khan bollywoood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X