मैं बहुत शर्मिंदा था कि मुझे पद्मश्री अवार्ड मिला है और आज तक सम्मान पाने की कोशिश कर रहा हूं - सैफ
सैफ अली खान हाल ही में अरबाज़ खान के शो पिंच पर पहुंचे और खुलकर बातें की। इस दौरान, अरबाज़ ने सैफ को इंटरनेट पर सैफ के बारे में हो रही कड़वी बातें दिखाई और उन्हें उन बातों का जवाब देने के लिए कहा। सैफ ने एक ऐसा ही कमेंट पढ़ा जहां उनके पद्मश्री अवार्ड को लेकर खिल्ली उड़ाई गई थी। सैफ ने कहा कि मैं खुद भी शर्मिदा हूं।
सैफ ने अरबाज़ खान को बताया कि मैं ये लेना नहीं चाहता था क्योंकि सिनेमा में ऐसे कई दिग्गज हैं जिनका योगदान मुझसे कहीं ज़्यादा है और उन्हें ये अवार्ड नहीं दिया गया है। मैंने बन भी बना लिया था कि इस अवार्ड के लिए मना कर दूंगा।

सैफ अली खान ने आगे बताया लेकिन मेरे पिता ने समझाया कि तुम सरकार को किसी चीज़ के लिए मना कर दो अभी तुम्हारी इतनी हैसियत नहीं है। गौरतलब है कि सैफ अली खान ने शाहरूख खान के मोहन भार्गव (स्वदेस) को पछाड़ कर हम तुम के लिए नेशनल अवार्ड जीता था।
सैफ अली खान का कहना था कि मुझे जब हम तुम के लिए नेशनल अवार्ड मिला तो मैं जानता था कि इस अवार्ड को जीतने का हक मेरा नहीं है। जिस दिन उन्हें अवार्ड मिला मैं लंदन में थे और उनकी मां शर्मिला टैगोर ने फोन कर वापस आने को कहा। हालांकि सैफ ने साफ मना कर दिया था।
मिलिए उन स्टार्स से जिनके नेशनल अवार्ड के बारे में लोग कम जानते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











