सैफ अली खान चाहते हैं कि ऋतिक रोशन जैसा धमाकेदार डेब्यू करे बेटा इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बाद अब इंडस्ट्री को इब्राहिम के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जब सैफ से इब्राहिम के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, "इब्राहिम की शुरुआत ऋतिक की तरह होनी चाहिए। जैसे ऋतिक रोशल ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी ठीक वैसे ही इब्राहिम अली खान एंट्री करे।"
इन दिनों सैफ अली खान धर्मशाला में अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ समय बिता रहे हैं।

वहीं, बेटी सारा अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर वन' की रिलीज की तैयारी में लगी है। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सारा ने काफी कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। वहीं, अब इब्राहिम के डेब्यू को लेकर बातें शुरु हो चुकी हैं।
सैफ अली खान ने कहा, "ऋतिक रोशन की तरह इब्राहिम को सीधे स्क्रीन पर जबरदस्त एंट्री करनी चाहिए। अभी इब्राहिम को बहुत कुछ सीखना है। इब्राहिम को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए और समय पर स्क्रीन पर आकर धमाका करना चाहिए।"
सैफ ने आगे कहा, "इब्राहिम अभी अपनी पर्सनैलिटी को डिवेलप कर रहा है। उसके लिए ये जरूरी है कि जितना कम दिखे उतना अच्छा है। ठीक है, हम बड़ी स्क्रीन पर एक और नया चेहरा देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल्दी भी नहीं कर सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












