गंदे बुलैट राजा को कूल दिखाना चाहते हैं सैफ!

तिग्मांशू धूलिया की आने वाली फिल्म 'बुलैट राजा' में सैफ अली खान के गंदे और भद्दे लुक के बारे में तो आपने अब तक सुन ही लिया होगा। लेकिन अब खबर है कि सैफ अली खान अपने इस गंदे और भद्दे लुक को भी थोड़ा कूल दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि उनके किरदार ने फिल्म में गंदे कपड़े ही पहने हैं लेकिन सैफ ने अपने हाव-भाव से इस किरदार को छोड़ा कूल लुक देने की पूरी कोशिश की है। सैफ अली खान ने अपने इस लुक के बारे में मीडिया से बात की और कहा कि वो भले ही फिल्म में गंदे और थोड़ा बडे़ साइज के कपड़े पहनें लेकिन पूरी कोशिश करेंगे कि उनका ये लुक भी थोड़ा कूल नज़र आए।

सैफ अली खान ने कहा मुझे लगता है कि किसी भी किरदार को करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात ये होती है कि आप अपने किरदार के लुक को देख सकें और उसे अपने अनुसार ढ़ाल सकें। बुलैट राजा भी कुछ ऐसी ही है। बुलैट राजा थोड़े बडे़ और गंदे कपड़े पहनेगा लेकिन उम्मीद है कि हम इसे थोड़ा कूल दिखा सकेंगे। नाइलोन की शर्ट, सफेद पैंट और सफेद शूज के पीछे यही आइडिया है। हालांकि सैफ को पता है कि कोई इमेज किसी एक्टर के करियर को हार्म कर सकती है लेकिन फिर भी ये बहुत जरुरी है।

सैफ ने आगे कहा "मुझे नहीं पता कि किसी एक्टर के लिए कोई इमेज होना सही है या नहीं क्योंकि इमेज कभी कभी आपको स्टीरियोटाइप कर सकती है। मुझे लगता है कि किसी एक्टर के बारे में आप जितना कम जानें उतना ही अच्छा है। असल में किसी भी एक्टर की एक अच्छी एक्टर की इमेज ही होनी चाहिए। लेकिन एक एक्टर की कमाई के कई सारे जरिये हैं जैसे मैगजीन कवर्स, किसी का ब्रांड अम्बेसडर होना और लोगों का आप पर पैसे खर्च करना। लेकिन बतौर एक्टर मुझे नहीं लगता कि ये जरुरी है।" अब देखना है कि सैफ अपने इस गंदे और भद्दे लुक को कूल कैसे बनाते हैं। सैफ अली खान के साथ बुलैट राजा में सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X