बॉलीवुड को हॉलीवुड के बराबर लाना चाहते हैं सैफ
सैफ अली खान जिन्हें बॉलीवुड के छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है का कहना है कि उनका बॉलीवुड में आने का डिसीजन लेना बिल्कुल सही था। लेकिन इसीके साथ सैफ ने ये भी कहा कि बॉलीवुड को हॉलीवुड से बराबरी करने की कोशिश भी करनी चाहिए। क्योंकि बॉलीवुड में अभी भी कई कमियां हैं। सैफ अली खान ने कहा कि बॉलीवुड में आज भी जो फिल्में बनती हैं वो हॉलीवुड फिल्मों से कहीं ना कहीं पीछे रह जाती हैं। हालांकि सैफ को बॉलीवुड में ही काम करना पसंद है लेकिन जब भी सैफ को वक्त मिलता है तो वो हॉलीवुड फिल्में भी देखते हैं।
सैफ अली खान ने आईएनएस के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि बॉलीवुड को पूर्व का प्रतिनिधी बनकर हॉलीवुड को टक्कर देनी चाहिेए। सैफ अली खान ने कहा पूर्व के देशों में हमारी पहचान मूल रुप से हॉलीवुड से अलग है। हमें भारत से इतर मध्य पूर्व देशों में भी अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करना चाहिए। मुझे लगता है कि वहां के लोगों को हमारी फिल्में ज्यादा पसंद आती हैं। यदि हॉलीवुड खुद को पश्चिम का प्रतिनिधी मानता है तो हमें पूर्व का प्रतिनिधि बनकर उन्हें टक्कर देनी चाहिए।
हाल ही में सैफ अली खान आइपीएल मैच के दौरान अपनी फिल्म गो गोवा गौन का प्रमोशऩ करते भी दिखे। वहां पर उन्होंने कहा वैसे तो मैं अपनी मां की राह पर गया हूं लेकिन ये भी सही है। अभी मैं 42 साल का हूं और अगर क्रिकेटर होता तो अभी तक रिटायर हो गया होता। लेकिन बतौर एक्टर मैं अभी भी खुद को इंज्वॉय कर रहा हूं। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में आने का मेरा फैसला बिल्कुल सही था।


Click it and Unblock the Notifications











