शूटिंग से ठीक पहले सैफ अली खान ने किया बंटी और बबली सीक्वल से Walk Out!
बॉलीवुड में इस समय सीक्वल की भरमार है और इनमें से एक सीक्वल में सैफ अली खान बहुत अहम भूमिका निभा रहे थे। ये सीक्वल था बंटी और बबली सीक्वल और सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे थे। उनके साथ दो नए स्टार्स फिल्म की लीड भूमिका में थे।
इस फिल्म में सैफ अली खान, पिछली फिल्म के अमिताभ बच्चन डीसीपी दशरथ के किरदार को रिप्लेस करने वाले थे। वहीं फिल्म के लिए गली बॉय फेम सिद्घांत चतुर्वेदी के नाम की चर्चा भी ज़ोरों पर थी। लेकिन अब शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले, सैफ अली खान ने ये फिल्म छोड़ दी है और यशराज फिल्म्स की उम्मीदों पर पानी फिर चुका है।

इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे भारत के को राईटर और अली अब्बास ज़फर के लिए टाईगर ज़िंदा है के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके वरूण शर्मा। फिल्म की तैयारी पूरी हो चुकी थी और कुछ ही दिन में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। इसलिए सैफ के अचानक फिल्म छोड़ देने से यशराज फिल्म्स को झटका लग चुका है।
हालांकि सैफ ने ये फिल्म क्यों छोड़ी है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सैफ से पहले, अभिषेक बच्चन को ये किरदार ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने भी फिल्म करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट ज़्यादा दिलचस्प नहीं लगी थी।
अब देखना है कि इतने कम टाईम में यशराज फिल्म्स सैफ अली खान का रिप्लेसमेंट ढूंढ पाता है या फिर फिल्म को शूटिंग से पहले ही नुकसान सहना पड़ जाएगा क्योंकि ज़ाहिर सी बात है सैफ के बिना ये शूटिंग शुरू ही नहीं होगी और लाखों का नुकसान होगा।
वैसे सैफ ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं जिन्होंने फिल्म साइन करने के बाद उसे रिजेक्ट कर दिया हो। बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स की भरमार है -


Click it and Unblock the Notifications
