हॉस्पिटल से VIRAL हो रहा सैफ अली खान का VIDEO ? फैन्स बोले- गेट वेल सून, Fact Check

Saif Ali khan

Saif Ali khan Video Viral from hospital: गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर किसी संदिग्ध आदमी ने उनपर हमला किया। शख्स ने सैफ अली खान के ऊपर चाकू से वार किया। जिसके बाद सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए।

बेटे ऑटो में लेकर पहुंचे अस्पताल
बताया जा रहा है कि सैफ अली खान को इब्राहिम अली खान और तैमूर ऑटो में बैठाकर अस्पताल लेकर गए थे। एक्टर की हालत देख उनका तुरंत ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि एक्टर की अस्पताल से लगातार हेल्थ अपडेट आ रही है। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं उन्हें ICU से निकालकर एक स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह जल्द ही रिकवर हो जाएंगे, लेकिन फिर भी उन्हें 1 हफ्ते तक रेस्ट करने की जरूरत है।

अस्पताल से वायरल हो रहा सैफ अली खान का वीडियो
ऐसे में फैन्स उनके लिए काफी चिंतित हैं। हर कोई एक्टर से मिलना चाह रहा है उनकी हेल्थ के बारे में जानना चाह रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो अस्पताल का है जहां सैफ अली खान भर्ती हैं। अस्पताल के कपड़े पहने सैफ अपने फैन्स का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। घायल होने के बाद भी सैफ के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।

फैन्स ने की दुआ
इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- आप जल्दी ठीक हो जाओ। वहीं दूसरे ने लिखा- इस परेशानी में भी आपकी मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती है, गेट वेल सून सर। वहीं तीसरे ने लिखा- इस वीडियो में कितनी सच्चाई दिख रही है वाह AI।

AI ने बानया वीडियो
जी हां, आपको बता दें कि सैफ अली खान का यह वीडियो असली नहीं है बल्कि AI द्वारा जनरेट किया गया है। इस वीडियो को देख फैन्स को लगने लगा है कि यह रियल वीडियो है, लेकिन इस वीडियो की तरह है फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि सैफ जल्द ही हंसते मुस्कुराते अस्पताल से बाहर आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X