खान सुपरस्टार की ज़ुबान पर लगाम FAIL: जूते फेंक कर मारने की बातें करने लगे!
वैसे तो सैफ अली खान परफेक्ट नवाब हैं। एकदम तमीज़ और तहज़ीब में बात करते हैं और मज़ाक भी बड़ा नाप तोल कर करते हैं। लेकिन अपनी कॉमेडी फिल्म, Sorry, डार्क कॉमेडी फिल्म कालाकांडी प्रमोट करते वक्त वो थोड़ा ज़्यादा किरदार में आ गए ।
और उनकी डार्क कॉमेडी लोगों को ज़्यादा पसंद आई नहीं। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान, सैफ से किसी ने करीना कपूर के कमबैक के बारे में पूछा। अब आम आदमी या तो इसका एक सिंपल सा जवाब दे देगा या इग्नोर कर देगा।

लेकिन चूंकि सैफ अली खान आजकल डार्क कॉमेडी को प्रमोट कर रहे हैं तो उन्होंने सोचा कि थोड़ा डार्क ह्यूमर मैं भी दिखाऊं। तो सैफ ने जवाब दिया कि करीना होती तो आपको जूता फेंक कर मारती इस सवाल पर।
करीना कपूर एक ऐसी शख्सियत हैं जो इंटरनटेनमेंट के लिए बनी हैं। कुछ होता नहीं है कि उनकी बात पर लोग हंसना शुरू कर देते हैं। रोज़ कहीं ना कहीं, कोई ना कोई इंसान, उनकी कही किसी एक बात पर ठहाके मार ही लेता है।
लेकिन कमबैक को लेकर करीना ने हमेशा कहा कि मैं पूरे समय काम किया है तो ये कमबैक कैसे हो सकता है। करीना का जवाब वाकई अभी तक का सबसे सटीक जवाब था। वैसे ये पहली बार नहीं है जब बेबो की दो टूक बात से लोगों की बोलती बंद हो गई हो -


Click it and Unblock the Notifications
