प्लीज़ आप लोग तैमूर का पीछा मत करिए - सैफ अली खान ने की गुज़ारिश
Recommended Video
सैफ अली खान और करीना कपूर के नवाबज़ादे तैमूर अली खान सबकी आंखों का तारा है। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण से लेकर तापसी पन्नू और आलिया भट्ट तक उनकी फैन हैं। रोज़ उनकी नई तस्वीर के साथ ही फैन्स की सुबह होती है और रात होती है। लेकिन अब इतना स्टारडम तैमूर की परवरिश के लिए खराब होता जा रहा है।
और आखिरकार सैफ अली खान ने वही किया है जो वो करना नहीं चाहते थे। सैफ ने फोटोग्राफर्स से गुज़ारिश की है कि तस्वीरों के लिए तैमूर का पीछा करना बंद कर दें। तैमूर केवल एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है। और वाकई तैमूर अभी से किसी सुपरस्टार से कम हरकतें नहीं करते हैं।

पिछले हफ्ते किसी ने पुलिस बुलवाकर सैफ के घर के सामने से मीडिया को हटाया। सैफ ने साफ किया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की है क्योंकि वो नहीं चाहते कि किसी के पेट पर लात पड़े। हालांकि किसी को भी अपने घर के बाहर इतनी भीड़ नहीं अच्छी लगेगी लेकिन पुलिस को किसी और ने बुलाया।
वैसे जब तैमूर की इतनी बातें हो रही हों लेकिन तैमूर के बिना हो रही हों तो मज़ा नहीं आता। देखिए उनकी बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications