सारा डेब्यू के लिए तैयार लेकिन पापा सैफ अली खान नहीं है खुश..क्यों
सैफ अली खान सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू से खुश नहीं है।
सारा अली खान अपने बॉलीवुड डेब्यू की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ वो केदारनाथ से डेब्यू करेंगी। मीडिया में भी इन दिनों सारा अली खान और जान्ह्वी कपूर के ही चर्चे हैं लेकिन खुद पापा सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने से खुश नहीं हैं।
जी हां ये बात बिल्कुल सच है। एक इंटरव्यू में हाल में ही सैफ अली खान ने कहा है कि मुझे खुद आश्चर्य होता है कि मेरी बेटी ने ये करियर चुना जिसमें स्थिरता नहीं है। उसने अच्छे कॉलेज से पढ़ाई की हैं..चाहती तो अमेरिका में अच्छा जॉब कर सकती थी। मैं उसकी एक्टिंग को कम करके नहीं आंक रहा हूं, लेकिन कोई भी पिता नहीं चाहेगा कि उसका बेटा या बेटी ऐसे प्रोफेशन में आए जो कि स्टेबल नहीं है।"

सैफ अली खान ने साथ ही ये भी कहा है कि "मैं सारा को फिल्म से जुड़े मामलों में सलाह नहीं देता लेकिन हां अगर वो पूछती है तो मैं मदद जरूर करता हूं।" आपको बता दें कि सारा खान की पूरी जिम्मेदारी अमृता सिंह ने खुद ले रखी है। हाल में भी अभिषेक कपूर के साथ मीटिंग में भी अमृता सिंह नजर आई थीं।
सारा अली खान का जहां एक ओर डेब्यू फाइनल हो गया है तो वहीं दूसरी ओर जान्हवी कपूर के बारे में भी खबरें आ रही हैं कि वो करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications