Wow..एक ही अंदाज में सैफ और तैमूर की ये तस्वीर देखते रह जाएंगे आप
Recommended Video

इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। सैफ अली खान भी मानते हैं कि तैमूर बचपन से ही स्टार हैं और लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
दिवाली की सैफ अली खान और तैमूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर वाकई बहुत ही क्यूट है और आप भी देखते रह जाएंगे। सैफ की गोद में बैठ तैमूर बिल्कुल रॉयल पापा-बेटे की जोड़ी लग रहे हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर मीडिया और लोगों के चहेते हैं और उनकी तस्वीर आते ही धड़ल्ले से सोसल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है। हाल में सैफ अली खान से एक इंटरव्यू में जब यह पूछा गया कि तैमूर असल में किसकी तरह दिखते हैं तो उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि वो करीना का चीनी वर्जन लगता है या यूं कहें मंगोलियन।"
तैमूर अक्सर अपने पापा सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ नजर आते हैं। दिवाली के दिन भी वो करीना के साथ नजर आए थे और बेहद क्यूट लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications
